फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव की तैयारियां: केंद्रीय सुरक्षा बलों की 415 कंपनियों की तैनाती

Sun, 07 Mar 2021 04:19 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 415 कंपनियों को तैनात किया गया है। यह जानकारी शनिवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।उन्होंने बताया कि अब तक सीएपीएफ की 200 कंपनियां पश्चिम बंगाल पहुंच चुकी हैं।

विज्ञापन


इनमें सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 30 और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की पांच-पांच कंपनियां भी शामिल हैं। सीएपीएफ की शेष 215 कंपनियां अगले कुछ दिनों में प्रदेश में पहुंच जाएंगी।

इन कंपनियों को पहले चरण के तहत चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। केंद्रीय बलों की हर एक कंपनी में 100 जवान होते हैं। पहले चरण में पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इस चरण में 10,288 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पुरुलिया में 3,127, बांकुरा में 1,328, पूर्वी मेदिनीपुर में 2437 और पश्चिम मेदिनीपुर में 2089 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  
विज्ञापन


विशेष पर्यवेक्षक और पुलिस पर्यवेक्षक ने की हालात की समीक्षा
चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक अजय नायक और पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे ने जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश पुलिस के नोडल अधिकारी व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था जग मोहन के साथ भी बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि बैठकों में कानून व्यवस्था और चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। वहीं विशेष व्यय पर्यवेक्षक बी मुरली कुमार सोमवार को कोलकाता पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें