फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल : चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में कई पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

Thu, 18 Mar 2021 12:39 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच चुनावी जंग जारी है। बुधवार को ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसके अलावा असम में चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ कामाख्या मंदिर के दर्शन करने के लिए वहां पहुंचे। मंदिर में दर्शन करने के बाद योगी यहां तीन रैलियों को संबोधित  किया। वहीं तमिलनाडु चुनाव के लिए एमडीएमके ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है और भाजपा ने असम, तमिलनाडु और केरल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
Election commission - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:47 PM, 17-Mar-2021

असम चुनाव:  कांग्रेस ने तीन और उम्मीदवार घोषित किए

असम चुनाव:  कांग्रेस ने बारपेटा से रहीम अहमद और मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को गुवाहाटी पश्चिम, अनवर हुसैन को हाजो विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया। 
 

09:26 PM, 17-Mar-2021

चुनावः तमिलनाडु में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के नौ एसीपी और डीएसपी का तबादला कर दिया है। साथ ही आदेश दिया कि उन्हें चुनाव संबंधी कोई काम नहीं सौंपा जाना चाहिए। आयोग ने दक्षिण क्षेत्र के आईजी एस मुरुगन का भी तबादला किया है।                      

08:51 PM, 17-Mar-2021

सीईसी की बैठक में भाग लेने पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीईसी की बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

 

विज्ञापन
08:16 PM, 17-Mar-2021

सीईसी की बैठक में भाग लेने नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे पार्टी मुख्यालय

केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक में भाग लेने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं।


कैलाश विजयवर्गीय
 

07:58 PM, 17-Mar-2021

बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो और उम्मीदवारों के नाम की घोेषणा की

बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

 

विज्ञापन
07:47 PM, 17-Mar-2021

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कुछ देर में

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए गृह मंत्री अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं। 
 

06:58 PM, 17-Mar-2021

 सुवेंदु अधिकारी के पिता पीएम की रैली में रहेंगे मौजूद

सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी प्रधानमंत्री की 24 मार्च की रैली में मौजूद रहेंगे और इसी दौरान वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

06:46 PM, 17-Mar-2021

तमिलनाडु के सीएम पलानीस्वामी ने निकाला रोड शो

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने तंजावुर में समर्थकों के साथ बड़ा रोड शो किया।

05:47 PM, 17-Mar-2021

भाजपा को वोट देने का मतलब आपको जय श्रीराम बोलना पड़ेगा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के झारग्राम में कहा कि भाजपा को वोट न दें नहीं तो आप अपने 'धर्म' का पालन नहीं कर पाएंगे। आपको 'जय श्री राम' बोलना पड़ेगा, आप 'जय सिया राम' नहीं बोल पाएंगे। भगवान राम मां दुर्गा की पूजा करते थे क्योंकि वह कद में बहुत बड़ी हैं।  वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के निर्देश पर काम कर रहा है।

05:37 PM, 17-Mar-2021

ममता का घोषणापत्रः एक साल में 5 लाख रोजगार के अवसर

  • सीएम ममता ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि हम बेरोजगारी कम करेंगे। एक साल में 5 लाख रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। 
  • ममता ने कहा कि जब टीएमसी सत्ता में आई तो हमारा राजस्व लगभग 25,000 करोड़ रुपये था, अब यह 75,000 करोड़ रुपये से अधिक है।
 

05:31 PM, 17-Mar-2021

ममता ने जारी किया घोषणापत्र

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। 

04:55 PM, 17-Mar-2021

कांग्रेस और यूडीएफ घुसपैठियों को असम में पनाह देना चाहते हैंः योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास, सुरक्षा और समृद्धि की पर्याय बनी भाजपा है। दूसरी तरफ कांग्रेस और यूडीएफ उन लोगों का भ्रष्ट गठबंधन है, जो कि तुष्टिकरण की पोशक है, जो घुसपैठियों को घुसाकर असम की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं।

04:19 PM, 17-Mar-2021

भाजपा ने सभी राज्यसभा सांसदों को जारी किया तीन लाइन का व्हिप

भाजपा ने अपने राज्यसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसके तहत सभी सांसदों को 18 मार्च को सदन में उपस्थित रहने को कहा गया है।
 

04:12 PM, 17-Mar-2021

बंगाल भाजपा ने चुनाव आयोग में दर्ज कराई शिकायत

पश्चिम बंगाल भाजपा ने टीएमसी नेता अनुब्रत मोंडोल और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। इन सभी पर यह आरोप लगाया गया है कि भाजपा कार्यकर्ता की हत्या और भय का माहौल बनाने में ये सभी लोग शामिल हैं। 

 

03:58 PM, 17-Mar-2021

भाजपा को वोट देने का मतलब धर्म का पालन नहीं करना

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के झारग्राम में कहा कि भाजपा को वोट न दें नहीं तो आप अपने 'धर्म' का पालन नहीं कर पाएंगे। आपको 'जय श्री राम' बोलना पड़ेगा, आप 'जय सिया राम' नहीं बोल पाएंगे। भगवान राम मां दुर्गा की पूजा करते थे क्योंकि वह कद में बहुत बड़ी हैं।

01:18 PM, 17-Mar-2021

रैली में बोलीं ममता- हमें कोरोना वैक्सीन नहीं मिल रही

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल के झारग्राम में चुनावी रैली कर रही हैं। इस रैली में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें कोरोना की वैक्सीन नहीं मिल रही हैं। यही नहीं ममता ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कुशासन चला रही है। इसके अलावा ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि बंगाल को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है। 

01:10 PM, 17-Mar-2021

केरल कांग्रेस ने एनडीए छोड़ने का फैसला किया

केरल कांग्रेस के पीसी थोमस ने कहा कि केरल विधानसभा चुनाव के लिए हमें एक भी सीट नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि एनडीए ने मुझसे पाला सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया था लेकिन मैंने उन्हें बताया कि मेरी व्यक्तिगत समस्या है, मैं चुनाव पर ध्यान नहीं दे सकता। पीसी थोमस ने कहा कि मेरे बेटे को कैंसर है और मुझे उसके इलाज पर ध्यान देना है। इसके अलावा पीसी थोमस ने कहा कि उन्होंने हमें अन्य सीटों से भी वंचित रखा, जिसके लिए हम अनुरोध कर रहे थे, इसलिए हमने एनडीए को छोड़ने का फैसला लिया है।
 

12:01 PM, 17-Mar-2021

असम, केरल और तमिलनाडु के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु, असम और केरल विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 
 

11:32 AM, 17-Mar-2021

तमिलनाडु : एमडीएमके ने चुनावी घोषणापत्र किया जारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। चेन्नई में स्थित पार्टी मुख्यालय में एमडीएमके ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। 
 

11:19 AM, 17-Mar-2021

कामाख्या मंदिर के दर्शन करने पहुुंचे योगी आदित्यनाथ

असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुवाहाटी पहुंचे और वहां उन्होंने प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर के दर्शन किए। बता दें कि योगी आदित्यनाथ आज यहां तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।
 

10:55 AM, 17-Mar-2021

चुनावी हलचल : चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में कई पुलिस अधिकारियों का किया तबादला

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच चुनावी जंग जारी है। बुधवार को ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी अपना घोषणापत्र जारी करने वाली है। इसके अलावा असम में चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ कामाख्या मंदिर के दर्शन करने के लिए वहां पहुंचे और उसके बाद वहां तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें