फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों में चुनाव Live: असम में प्रियंका बोलीं- यहां बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं, उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी

Tue, 02 Mar 2021 06:10 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। इसके साथ ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर भी शुरू हो गया है। सभी लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के मालदा में रैली की। यहां उन्होंने जमकर ममता सरकार पर निशाना साध। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ा। इसके अलावा कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में जेपी अग्रवाल के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। यहां पढ़ें सभी राज्यों के चुनावों से संबंधित अपडेट्स-
विज्ञापन
असम में प्रियंका गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:55 PM, 02-Mar-2021

बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैंः प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने असम में कहा कि यहां के बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं। आजकल चीन और जापान की ग्रीन टी भी पीने लगे हैं शायद उन्हें असम की कड़क चाय पिलानी पड़ेगी और उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी।
 

04:13 PM, 02-Mar-2021

असम में सत्ता में आने पर कांग्रेस 5 लाख सरकारी नौकरियां देगी

प्रियंका गांधी ने कहा कि असम में अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो कम से कम 5 लाख सरकारी नौकरियां देगी।

 

04:09 PM, 02-Mar-2021

गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपयेः प्रियंका

प्रियंका गांधी ने कहा कि गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपये हर महीने गृहणी सम्मान के रूप में मिलेंगे। चाय के बगान में श्रमिकों को 365 रुपये का वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
04:06 PM, 02-Mar-2021

बिजली के बिल करेंगे माफः प्रियंका

असम के तेजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो बिजली की 200 यूनिट आप लोगों को मुफ्त में मिलेंगे। बिजली के बिल से आपके 1400 रुपये हर महीने बच जाएंगे।

 

03:55 PM, 02-Mar-2021

असम में सत्ता में आने पर कांग्रेस सीएए को रद्द करेगीः प्रियंका

असम में प्रियंका गांधी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को रद्द करने के लिए नया कानून लाएगी।
 

विज्ञापन
03:50 PM, 02-Mar-2021

बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान का समय आधा घंटा बढ़ाया गया

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान के समय को आधा घंटा बढ़ा दिया है। अब मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक कर पाएंगे।
 

03:22 PM, 02-Mar-2021

कांग्रेस ने बंगाल के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। पार्टी नेता जेपी अग्रवाल इस समिति की अध्यक्षता करेंगे।
 
 

02:14 PM, 02-Mar-2021

रैली से पहले योगी ने किया ट्वीट

मालदा में रैली से पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'नमस्कार बंगाल... सनातन संस्कृति की जागृत धरा पर आज आप सभी के बीच उपस्थित होने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हो रहा है। 'वंदे मातरम्' के अमर उद्घोष से संपूर्ण देश की राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाली वीर भूमि को मेरा नमन... जय श्री राम।'
 
 

02:05 PM, 02-Mar-2021

मालदा में रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के मालदा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

11:17 AM, 02-Mar-2021

प्रियंका गांधी ने चाय बागान में चाय की पत्तियां तोड़ी

असम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिश्वनाथ में सद्गुरू के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ा।
 

09:36 AM, 02-Mar-2021

भाजपा ने मंत्रियों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया

भाजपा ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि राज्य में 27 फरवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद अलग अलग मौकों पर इन मंत्रियों ने मतदाताओं से लुभावने वादे किए। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस बात से इनकार किया है कि उसके नेताओं ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया और भाजपा पर ईसीआई को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया।

08:49 AM, 02-Mar-2021

मालदा में रैली को संबोधित करेंगे योगी आदित्यनाथ

पश्चिम बंगाल में आज सियासी तापमान बढ़ने वाला है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्य के मालदा जिले में एक रैली को संबोधित करेंगे। मालदा एक मुस्लिम बहुल इलाका है। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद यह भाजपा की सबसे बड़ी रैली है। माना जा रहा है कि मालदा में योगी को उतारकर भाजपा की योजना यहां के हिंदू मतों को अपनी तरफ करने का है।

08:46 AM, 02-Mar-2021

असम दौरे पर प्रियंका गांधी वाड्रा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज भी असम के दौरे पर हैं। सोमवार को कई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  दावा किया कि भाजपा नेता देश भर में घूम-घूम कर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) लागू करने की बातें कर रहे हैं, लेकिन असम में आते ही वे इस पर चुप्पी साध लेते हैं। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस और छह अन्य पार्टियों का महागठबंधन विधानसभा चुनाव के बाद असम में सरकार बनाएगा क्योंकि राज्य के लोग भाजपा के झूठे वादों से आजिज आ गए हैं।

 

08:46 AM, 02-Mar-2021

आनंद शर्मा ने आईएसएफ के साथ कांग्रेस के गठबंधन की आलोचना की

आनंद शर्मा ने आईएसएफ के साथ कांग्रेस के गठबंधन की आलोचना की
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने पश्चिम बंगाल में मुस्लिम धर्मगुरु अब्बास सिद्दीकी के नेतृत्व वाले इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के साथ पार्टी के गठजोड़ की आलोचना करते हुए  कहा कि यह पार्टी की मूल विचारधारा तथा गांधीवादी और नेहरूवादी धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा कि गठबंधन के फैसले पार्टी के हितों को ध्यान में रख कर लिए जाते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शर्मा पार्टी के उन 23 नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में संगठनात्मक बदलाव की मांग की थी।



 

07:58 AM, 02-Mar-2021

पांच राज्यों में चुनाव Live: असम में प्रियंका बोलीं- यहां बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं, उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी

कांग्रेस और आईएसएफ के साथ मतभेद दूर करने का प्रयास जारी: वाम मोर्चा
वाम मोर्चा ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, कांग्रेस तथा अब्बास सिद्दीकी की पार्टी आईएसएफ के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद दूर करने का प्रयास कर रहा है। वाम मोर्चा अध्यक्ष बिमान बोस ने कहा कि मुद्दों को सुलझाने के लिए तीनों पक्षों के बीच बातचीत होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी और वाम मोर्चा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर शुरू में बातचीत हुई थी लेकिन बाद में आईएसएफ के आने के बाद समीकरण बदल गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें