वन अधिकारी ने बताया कि मादा हाथी ने नयाग्राम में चंदबिला वन रेंज में लोकप्रिय रामेश्वर मंदिर के पास एक खाली खड़ी बस, एक मोटरसाइकिल और कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया।
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में एक मादा हाथी का तांडव देखने को मिला। यहां बुधवार को अपने बच्चे की मौत के बाद गुस्साई हथिनी के हमले से पचीडर्म दो बुजुर्गों की मौत हो गई। वन अधिकारी ने बताया कि मादा हाथी ने नयाग्राम में चंदबिला वन रेंज में लोकप्रिय रामेश्वर मंदिर के पास एक खाली खड़ी बस, एक मोटरसाइकिल और कई घरों को भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, हथिनी के बच्चे की मौत हो गई थी, जिसके बाद शव को देखने के लिए वहां गए लोगों के एक समूह पर हमला किया और दो लोगों को जमीन पर पटक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
सीएम ममता ने की मुआवजे की घोषणा
वहीं दो व्यक्तियों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दोनों 60 वर्षीय व्यक्तियों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की और कहा कि सरकार क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत की जाएगी। मृतकों की पहचान नयाग्राम थाना क्षेत्र के देउलबार गांव के निवासी अनंत जाना (60) और पड़ोसी बिरिबरिया के रहने वाले 60 वर्षीय शशधर महता के रूप में की गई।
विज्ञापन
खड़गपुर डीएफओ शिवानंद राम ने कहा कि चंदबीला वन क्षेत्र में कुछ लोग हाथी के बछड़े के शव को देखने गए थे। इस दौरान हाथी ने उन पर हमला कर दिया। दो बुजुर्गों को छोड़कर उनमें से अधिकांश भागने में सफल रहे। हाथी ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।