फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पं. बंगाल: चक्रवात ‘यास’ के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए गए, नियंत्रण कक्ष में रहेंगी ममता बनर्जी

Sun, 23 May 2021 03:58 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, कोलकाता

सार

  • बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवातीय तूफान यास में बदलने की है संभावना 
  • चक्रवात यास 26 मई को पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तट तक पहुंचने का है अनुमान 
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सरकार ने चक्रवात यास के मद्देनजर सभी एहतियाती कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हालात का जायजा लेने के लिए खुद नियंत्रण कक्ष में मौजूद रहेंगी। अधिकारियों ने शनिवार को इस आशय की जानकारी दी।

विज्ञापन


बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवातीय तूफान यास में बदलने की संभावना है और उसके 26 मई को पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा तट तक पहुंचने का अनुमान है।आज दिन में राज्य सचिवालय में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करने वाली मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री रवाना कर दी गई है और अधिकारियों को तटवर्ती तथा नदी क्षेत्रों के आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने को कहा गया है।

सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, आज दोपहर में मैंने संबंधित केन्द्रीय और राज्य एजेंसियों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में संभावित चक्रवात यास के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें