फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'ईडी पर हमला जनाक्रोश का विस्फोट', बंगाल सरकार के मंत्री के बयान से हुआ विवाद

Tue, 09 Jan 2024 04:01 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार को तुरंत सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहिए। 
विज्ञापन
टीएमसी नेता शोभनदेब चट्टोपाध्याय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय के एक बयान से विवाद हो गया है। अपने बयान में शोभनदेब ने आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना में ईडी टीम पर हुए हमले की वजह जनाक्रोश का विस्फोट है। चट्टोपाध्याय के बयान से राज्य की सियासत गरमा गई है। भाजपा सांसद दिलीप घोष ने मंत्री के बयान से नाराजगी जताते हुए कहा कि बंगाल के लोगों को टीएमसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहिए।
विज्ञापन


'भविष्य में भी हो सकती हैं ऐसी घटनाएं'
पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'हमने राज्य में एक स्थान पर जनाक्रोश का विस्फोट देखा... भविष्य में भारत में अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटनाएं होंगी।' चट्टोपाध्याय ने यह भी दावा किया कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने केंद्र में वर्तमान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले शासन में कई करोड़ रुपये के घोटालों का खुलासा किया है, लेकिन पार्टी सिर्फ गैर-भाजपा शासित राज्यों में ही जांच एजेंसियां भेजती है।'

गौरतलब है कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल के राशन घोटाले के मामले में ईडी की टीम टीएमसी नेता शाहजहां शेख के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान शाहजहां शेख अपने घर पर नहीं मिले। जब ईडी की टीम ने घर में घुसने की कोशिश की तो टीएमसी समर्थकों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया। पथराव में ईडी के कई अधिकारी और केंद्रीय बलों के जवान घायल हुए थे। ईडी ने इस मामले में भी शाहजहां शेख के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। शाहजहां शेख अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। 
विज्ञापन


भाजपा ने किया पलटवार
मंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार को तुरंत सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहिए। एक अन्य स्थानीय भाजपा नेता ने भी केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ टिप्पणी के लिए चट्टोपाध्याय की गिरफ्तारी की मांग की। वाम मोर्चा नेता सुजॉन चक्रवर्ती ने कहा कि चट्टोपाध्याय इस तरह के बयानों से राजनीतिक लाभ हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें