फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: आज ED के सामने पेश नहीं होंगे अभिषेक बनर्जी, जन संजोग यात्रा में व्यस्त होने का दिया कारण

Tue, 13 Jun 2023 01:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बनर्जी ने कहा कि वह वर्तमान में कोलकाता में नहीं है। फिलहाल अपने राज्य के लोगों से जुड़ने के लिए राज्यव्यापी यात्रा कर रहे हैं और राज्य में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव होने की घोषणा के बाद उसमें व्यस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
Abhishek Banerjee - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी की आज कोलकाता के प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) दफ्तर में पेशी है। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल जन संजोग यात्रा में व्यस्त होने के कारण ईडी के दफ्तर में उपल्बध नहीं हो पाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने ईडी को एक संदेश भेजा है, जिसमें बताया कि वह फिलहाल कोलकाता में नहीं है। बनर्जी ने कहा- 'वर्तमान में मैं कोलकाता में नहीं हूं। फिलहाल मैं अपने राज्य के लोगों से जुड़ने के लिए राज्यव्यापी यात्रा कर रहा हूं। राज्य में आठ जुलाई को पंचायत चुनाव होने की घोषणा के बाद मैं उसमें व्यस्त हूं। मांगी गई दस्तावेज और अधिकांश जानकारी पहले से ही उपयुक्त सरकारी अधिकारियों और विभागों के पास उपलब्ध हैं। कानून की अनुमेय सीमा के भीतर मैं इस जांच में अपना पूरा सहयोग दूंगा। संदर्भित तिथि के तहत आपके कार्यालय द्वारा मांगे दसतावेजों को समेटने की प्रक्रिया में लगा हुआ हूं।' 

अभिषेक बनर्जी की जन संजोग यात्रा की शुरुआत 25 अप्रैल को हुई थी। इस दौरान वह दो महीने में लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। जन संजोग यात्रा के तहत वह पूरे बंगाल उत्तर में कूचबिहार से लेकर दक्षिण में काकद्वीप तक की यात्रा करने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी को ईडी ने पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में आज तलब किया था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें