तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी कुंतल घोष पत्र मामले में नौ घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद सीबीआई कार्यालय से बाहर आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के अधिकारियों ने पूछताछ से जुड़े वीडियो और ऑडियो दिल्ली सीबीआई के उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
ये है मामला जिसमें हुई तृणमूल महासचिव से पूछताछ
शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में गिरफ्तार कुंतल घोष ने एक पत्र लिख कर आरोप लगाया था कि जांच एसेंजियां उस पर तृणमूल के बड़े नेताओं सहित महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी का नाम लेने के लिए दवाब बना रहे हैं। उससे ठीक एक दिन पहले कोलकाता में आयोजिक एक जनसभा में अभिषेक बनर्जी ने भी इसी तरह का की बात कही थी। उसके अगले दिन ही कुंतल ने वही आरोप लगाकर पत्र लिखा। अब सीबीआई अभिषेक बनर्जी से यह जानना चाहेगी कि उनको एक दिन पहले इस बारे में कैसे पता चला कि कुंतल घोष पर दबाव बनाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई उनसे इस बारे में भी पूछताछ करेगी कि कुंतल के साथ उनकी जान पहचान कब हुई? अभिषेक के बयान के अगले ही दिन कुंतल ने ये आरोप कैसे लगाए? अभिषेक को जेल में रह रहे कुंतल पर सीबीआई दवाब बना रही है, यह कैसे पता चला?
तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी से हो रही पूछताछ से जुड़ी खास बातें
- तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी (डायमंड हार्बर से सांसद )
- पिछले साढ़े आठ घंटों से जारी है पूछताछ
- सीबीआई के नौ अधिकारी कर रहे हैं पूछताछ
- बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला सहित अन्य मामलों में भी पूछताछ
- सूत्रों के मुताबिक पांच से छह पन्नों के सवाल
- सुनवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग हो रही है
- सीबीआई की निजाम पैलेस स्थित कार्यालय में हो रही है पूछताछ
- सुबह 11.30 बजे से मैराथन पूछताछ
- हाईकोर्ट के निर्देश के बाद हो रही है पूछताछ
सीबीआई ने 11 बजे का समय दिया था, अभिषेक बनर्जी पहले ही पहुंचे
इससे पहले टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी कुंतल घोष पत्र मामले के लिए आज कलकत्ता में सीबीआई दफ्तर पहुंचे। सीबीआई ने उन्हें 11 बजे का समय दिया था लेकिन वे समय से पहले ही पहुंच गए। जब वे पूछताछ में शामिल होने जा रहे थे तो पत्रकारों के सवाल के जवाब में वे केवल इतना ही बोले कि पूछताछ खत्म होने के बाद सभी सवालों के जवाब दूंगा। सांसद के पहुंचने से पहले निजाम पैलेस की घेराबंदी कर दी गई। अभिषेक बनर्जी काले रंग का शर्ट पहने हुए थे और आत्मविश्वास में नजर आ रहे थे। गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसियां जैसे सीबीआई और ईडी उनसे पूछताछ कर सकती हैं। हालांकि, उन्होंने इसके खिलाफ दूसरी याचिका भी दायर की थी।
आज सीबीआई की टीम उनसे कलकत्ता के निजाम पैलेस में पूछताछ करेगी। बनर्जी अब कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे, जिसमें ईडी और सीबीआई को कुंतल घोष पत्र मामले में उनसे पूछताछ करने की अनुमति दी गई थी।
ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी
तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने शनिवार सुबह ताबड़तोड़ छापेमारी की। ये छापेमारी ईडी की एक बड़ी टीम ने शनिवार सुबह ‘कालीघाट के काकू’ के नाम से प्रसिद्ध सुजय कृष्ण भद्र के घर और दफ्तर पर की।
सीआईडी की पूछताछ जारी
दूसरी ओर, सीबीआई दफ्तर में पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी से पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच टीम शनिवार सुबह ही काकू के फकीरपारा रोड, बेहाला में फ्लैट, मकान, दफ्तर समेत कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं। अभी तलाशी जारी है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ‘कालीघाट के काकू’ से सुबह से पूछताछ कर रही है।
अभिषेक बनर्जी बोले- भाजपा सरकार को जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं
पूछताछ के बाद अभिषेक ने पत्रकारों से बातचीत की, जिसमें उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला। अभिषेक ने कहा, जिसके साथ जनता है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। केंद्र सरकार पैसे नहीं दे रही है। नया लोकसभा बना रहे हैं। अभी इसकी जरूरत नहीं थी, लेकिन सरकार को जनता के मुद्दों से कोई मतलब नहीं है। केंद्र सरकार मेरे अभियान से डर गई है। इसलिए उसे रोकने का प्रयास कर रही है। कुछ मामलों मैं कुछ नहीं बोलूंगा, क्योंकि कुछ मामले कोर्ट में चल रहे हैं। ईडी और सीबीआई लगाकर मुझे रोकने का का प्रयास कर रहे हैं।