फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महाराष्ट्र में सामूहिक विवाह करने वालों जोड़ों को अब 25000 मिलेंगे, सीएम शिंदे का एलान

Sat, 20 May 2023 10:08 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि सामूहिक विवाह करने वाले जोड़ों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये की जाएगी।  शिंदे पालघर जिले में एक सामूहिक विवाह समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में कम से कम 325 जोड़े शादी के बंधन में बंधे।
विज्ञापन
Eknath Shinde - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि सामूहिक विवाह करने वाले जोड़ों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 10,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये की जाएगी। शिंदे पालघर जिले में एक सामूहिक विवाह समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में कम से कम 325 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक विवाह समय की मांग है, क्योंकि लोग बड़ी शादियों का खर्च नहीं उठा सकते। 

मातोश्री के दीवार की मरम्मत कर रहे मजदूर की गिरकर मौत, ठेकेदार पर केस

शिवसेना-यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके परिवार के बांद्रा स्थित आवास मातोश्री की दीवार की मरम्मत के दौरान कुछ दिन पहले एक श्रमिक की मौत हो गई थी जिसके बाद एक श्रमिक ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खेरवाड़ी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बुधवार को शिवराम वर्मा (32) 10-12 फुट ऊंची दीवार पर झुकी सीढ़ी के ऊपर था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गया, जिसके बाद उसे पास के गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया।  अधिकारी ने कहा, ''वर्मा की शुक्रवार को अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद श्रमिकों के ठेकेदार दत्ता पिसल (30) के खिलाफ लापरवाही से मौत के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है।  

कांग्रेस के निलंबित नेता से मिले डिप्टी सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक आशीष देशमुख से मुलाकात की जिन्हें कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और निलंबित कर दिया गया है।  देशमुख ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नेताओं ने विदर्भ के समग्र विकास के तरीकों पर चर्चा की, जिसमें गुजरात स्थित इफको लिमिटेड के माध्यम से क्षेत्र के सबसे बड़े शहर नागपुर में एक एकीकृत उर्वरक परिसर स्थापित करना शामिल है।

नड्डा के नाम पर ठगी करने वाला अलग-अलग राज्यों के 28 विधायकों के संपर्क में था

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद का वादा करके महाराष्ट्र में भाजपा के तीन विधायकों से कथित तौर पर पैसे लेने के आरोप में नागपुर पुलिस की गिरफ्तार किया गया गुजरात का एक व्यक्ति कई राज्यों के 28 विधायकों के संपर्क में था।  एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उसे दिल्ली पुलिस ने पिछले साल इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार किया था। गुजरात के अहमदाबाद जिले के मोरबी के रहने वाले आरोपी नीरज सिंह राठौड़ को नागपुर लाने से पहले मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया था।  पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन महीनों में राठौड़ ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड और दिल्ली के 28 विधायकों से संपर्क किया और उन्हें पैसे लेकर मंत्री पद की पेशकश की और उनमें से तीन को ठगने में कामयाब रहे।  उन्होंने बताया कि राठौड़ ने खुद को भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का निजी सहायक बताकर तीनों विधायकों को फोन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें