कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में एक ब्राजीलियन युवक के पेट से कोकिन के 44 कैप्सूल निकाले गए हैं। इनका वजन लगभग आधा किली है। जानकारी के मुताबिक पाउलो सीजर पिनरेरियो नाम का युवक दुबई से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचा था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि यहां पर उसे पेट में असहनीय दर्द होने एयरपोर्ट अधिकारी उसका इलाज कराना चाहते थे, लेकिन वह इनकार कर रहा था। इस पर एयरपोर्ट पर मौजूद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) की टीम को उस पर शक हुआ। इसके बाद उसका एसएसकेएम अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
इसमें पता चला कि उसके पेट में बहुत से कैप्सूल हैं। दवा खिलाकर जब उन्हें निकाला गया तो पता चला कि कैप्सूल कोई मामूली नहीं बल्कि कोकिन हैं। बताया जा रहा है कि एक-एक कैप्सूल का वजन 12 से 14 ग्राम है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।