फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: बंगाल शिक्षा बोर्ड ने 300 शिक्षकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस, हड़ताल के दिन रहे थे अनुपस्थित

Thu, 23 Mar 2023 04:01 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता

सार

डब्ल्यूबीबीएसई के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य भर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डब्ल्यूबीबीएसई के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने कहा कि बोर्ड ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार की सिफारिशों का पालन किया
विज्ञापन
notice - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (डब्ल्यूबीबीएसई) ने करीब 300 स्कूली शिक्षकों को हड़ताल के दिन अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डब्ल्यूबीबीएसई के मुताबिक, सभी 10 मार्च को महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल के दिन अनुपस्थित थे। इन्होंने राज्य सरकार के निर्देश का पालन नहीं किया था। 
विज्ञापन


डब्ल्यूबीबीएसई के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि राज्य भर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डब्ल्यूबीबीएसई के अध्यक्ष रामानुज गांगुली ने कहा कि बोर्ड ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार की सिफारिशों का पालन किया। गांगुली ने कहा, 10 मार्च को शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में स्कूलों के जिला निरीक्षक और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों की रिपोर्ट पर गौर किया और राज्य सचिवालय के निर्देश को लागू किया।

सरकार ने दिया था उपस्थित रहने का निर्देश
राज्य सरकार के 18 कर्मचारी संगठनों के एक मंच ने डीए में बढ़ोतरी की मांग को लेकर 10 मार्च को हड़ताल का आह्वान किया था। पश्चिम बंगाल सरकार ने निर्देश जारी कर कहा, राज्य द्वारा सहायता अनुदान प्रदान करने वाले सभी कार्यालय जैसे शैक्षणिक संस्थान 10 मार्च को खुले रहेंगे और सभी कर्मचारी उस दिन ड्यूटी पर आएंगे। उन्हें कोई छुट्टी नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें