पश्चिम बंगाल में वेस्ट मिदनापुर के स्टेट हाईवे (एसएच-4) पर बस हादसा हुआ है। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हाईवे पर ऊंचाई से जब बस टर्न हुई उसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से पलटकर नीचे जा गिरी। मौके पर स्थानीय लोगों ने पहुंचकर दुर्घटना ग्रस्त पीड़ितों की सहायता कर उन्हें बाहर निकाला। घटना स्थल पर एसीबी मशीन को लाकर उसकी मदद से बस को खाई से निकाला गया।
West Bengal: 2 people dead, 20 injured after a bus overturned on state highway (SH) 4 in West Midnapore pic.twitter.com/SCGyxlLYOV
— ANI (@ANI_news) 1 July 2017