फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: हावड़ा में कूड़े के ढेर में मिले 17 मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 16 Aug 2022 08:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर वरिष्ठ लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलबेड़िया में कूड़े के ढेर में 17 मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को उलबेड़िया नगर पालिका के वार्ड नंबर 31 के बनितल्ला खानपाड़ा के ड्रंपिंग ग्राउंड से ये भ्रूण मिले। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जब नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कूड़ा हटाने के लिए गए तो उन्होंने प्लास्टिक के थैलों में भ्रूण देखे। 17 भ्रूणों में से 10 लड़कियां और सात लड़के हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि उलबेड़िया के आसपास कई अस्पताल हैं। लोगों को शंका है कि गर्भपात के बाद भ्रूणों को डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर वरिष्ठ लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से इसकी शिकायत भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुत्ते इन्हें लेकर आसपास के इलाके में भी घूमा करते थे। नगर पालिका को सूचना देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने कहा है कि बात की जांच की जा रही है कि उलबेड़िया के स्थानीय नर्सिंग होम और इलाके के सीसीटीवी फुटेज संग्रह किए जाएंगे,ताकि डंपिंग ग्राउंड में इन भ्रूण को फेंकने वालों की पहचान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें