फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कूचबिहार में बड़ा हादसा, वाहन में करंट उतरने से 10 लोगों की मौत, कई घायल

Mon, 01 Aug 2022 07:10 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कूच बिहार

सार

सभी यात्री सीताकुची पुलिस थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और इनके परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है लेकिन ड्राइवर अभी फरार है।
विज्ञापन
कूच बिहार हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में एक वाहन में करंट उतरने से इसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। माथाभंगा के अतिरिक्त एसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह जनरेटर (डीजे सिस्टम) की वायरिंग के कारण हो सकता है जो वाहन के पिछले हिस्से में लगाया गया था।  
विज्ञापन




रविवार देर रात हुआ हादसा 
हादसा रविवार देर रात हुआ। हादसे में घायल 27 में से 16 लोगों को जलपाईगुड़ी अस्पताल भेजा गया क्योंकि इन्हें हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि मेखलीगंज थाने के धारला ब्रिज पर रविवार रात 12 बजे जल्पेश जा रहा एक यात्री वाहन करंट आ गया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करंट जेनरेटर सिस्टम के कारण आया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 16 घायलों को इलाज के लिए जलपाईगुड़ी अस्पताल भेजा गया, इन्हें कम चोटें आई हैं। सभी यात्री सीताकुची पुलिस थाना क्षेत्र के रहने वाले थे और इनके परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई है। वाहन को जब्त कर लिया गया है लेकिन ड्राइवर अभी फरार है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस राहत और बचाव कार्य में मदद कर रही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें