फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Crisis: भारत के दो एलपीजी वाहक जहाजों ने पार किया होर्मुज; भारतीय झंडा लगा जहाज हमले के बाद डूबा

Thu, 14 May 2026 04:50 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिका-ईरान के बीच मौजूदा तनाव के बीच भारत के दो और एलपीजी वाहक जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर लिया हैं। होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक कच्चे तेल, एलएनजी और ईंधन की आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है, जिसमें से एक बड़ा हिस्सा भारत भी आता है।
विज्ञापन
भारतीय एलजीपी वाहक - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच दो और भारतीय गंतव्य वाले एलपीजी जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई। एलपीजी जहाज सिमी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के दौरान अपने ट्रांसपोंडर को कुछ समय तक बंद रखने के बाद गुरुवार को ओमान की खाड़ी में देखा गया। अन्य एलपीजी जहाज एनवी सनशाइन ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के दौरान कुछ ऐसा ही किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- SIR Phase 3: देश के 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर की घोषणा; ECI ने तीसरे चरण का किया एलान

पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच तनाव बरकरार
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका में तनाव बना हुआ है और होर्मुज जलडमरूमध्य बंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रुवैस रिफाइनरी से एलपीजी से लदा एनवी सनशाइन जहाज को आखिरी बार भारत के मंगलौर की ओर जाते हुए देखा गया था। इसी बीच, सिमी कतर के रस लाफान बंदरगाह से गुजरात के कांडला तक ईंधन ले रहा है। 
विज्ञापन


युद्धविराम पर ट्रंप की टिप्पणी
इस महीने की शुरुआत में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ युद्धविराम 'लाइफ सपोर्ट' पर हैं, जिससे संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच संघर्ष जारी है और कई मुद्दों जैसे ईरान के परमाणु कार्यक्रम रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य के कंट्रोल जैसे मुद्दों को लेकर विवाद बना हुआ है। इससे अलावा ट्रंप ने हाल ही में ईरान की ओर से भेजे गए शांति प्रस्ताव को अस्वीकार्य बता दिया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने ईरान द्वारा अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रस्तुत प्रतिक्रिया की समीक्षा की है और प्रस्ताव पर असंतोष व्यक्त किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने ताजा अमेरिकी शांति पहल पर अपनी प्रतिक्रिया पाकिस्तान के माध्यम से दी है, जो तेहरान और वॉशिंगटन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।

यह भी पढ़ें- बंगाल के स्कूलों में वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य: सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम, सख्ती से पालन करने का निर्देश
विज्ञापन


MEA ने ओमान तट पर हुए हमले की निंदा की
भारतीय ध्वज वाला जहाज हाजी अली, जो एक पारंपरिक डाउ या मोटर चालित नौका थी, सोमालिया से यूएई के शारजाह जा रहा था। इसी दौरान बुधवार तड़के ओमान के जलक्षेत्र में उस पर हमला हुआ, जिससे जहाज में आग लग गई और बाद में वह डूब गया। इस घटना की पुष्टि बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगला ने की। 

ओमान के तट पर भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुए हमले के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'कल ओमान के तट पर भारतीय ध्वज वाले जहाज पर हुआ हमला अस्वीकार्य है और हम इस बात की निंदा करते हैं कि वाणिज्यिक जहाजों और आम नागरिकों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। जहाज पर सवार सभी भारतीय चालक दल सुरक्षित हैं और हम उन्हें बचाने के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं। भारत दोहराता है कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों को खतरे में डालना, या किसी भी तरह से नौवहन और वाणिज्य की स्वतंत्रता में बाधा डालना, पूरी तरह से टाला जाना चाहिए।'


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें