केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील का असर अब केंद्रीय मंत्रियों में भी दिखाई देने लगा है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीआर पाटिल और जी किशन रेड्डी कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए एक ही वाहन में कारपूलिंग कर पहुंचे।
चौहान ने क्या बताया?
इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की अनावश्यक खपत कम करने की अपील की है, जिसे देशभर में सकारात्मक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि तीनों मंत्री कैबिनेट सहयोगी हैं, इसलिए उन्होंने भी कारपूलिंग के माध्यम से इस अभियान में अपना योगदान देने का फैसला किया।
चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच दूरदर्शी है और मौजूदा समय में तेल, डीजल व पेट्रोल के अनावश्यक उपयोग को कम करना बेहद जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से भी ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे प्रयासों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की।