फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Crisis: आज पश्चिम एशिया के लिए 20 उड़ानें संचालित करेगा एअर इंडिया, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Mon, 30 Mar 2026 07:26 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस आज पश्चिम एशिया के लिए 20 उड़ानें संचालित करेंगे। इनमें यूएई की 10 विशेष उड़ानें शामिल हैं। यात्रियों को रीबुकिंग और फुल रिफंड की सुविधा दी गई है। एयरलाइन यात्रियों को फोन और व्हाट्सएप के जरिए भी जरूरी जानकारी दे रही है।
विज्ञापन
एअर इंडिया की दिल्ली आने वाली फ्लाइट का पायलट हिरासत में लिया गया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस आज यानी 30 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र के लिए कुल 20 उड़ानें संचालित करेंगे। इन उड़ानों में निर्धारित और गैर-निर्धारित दोनों सेवाएं शामिल हैं। एयरलाइन ने आधिकारिक सूचना में बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए 10 गैर-नियमित उड़ानें भी इस योजना का हिस्सा हैं। इन उड़ानों का चलना उस समय एयरपोर्ट पर स्लॉट की उपलब्धता और वहां की स्थितियों पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


इन उड़ानों के संचालन के लिए भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से जरूरी अनुमति मिल गई है। एअर इंडिया की उत्तर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों की सभी उड़ानें अपने पुराने तय समय के अनुसार ही चलती रहेंगी। उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

जिन यात्रियों ने उन रास्तों के लिए टिकट बुक की है जहां एअर इंडिया समूह की सेवाएं निलंबित हैं, वे बिना किसी अतिरिक्त पैसे के भविष्य की किसी तारीख के लिए अपनी टिकट फिर से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, वे अपना पूरा पैसा वापस लेने (रिफंड) का विकल्प भी चुन सकते हैं। एअर इंडिया के यात्री अपनी टिकट फिर से बुक करने या रद्द करने के लिए एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। किसी भी अन्य जानकारी के लिए यात्री 24 घंटे चलने वाले हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Air India: एअर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट सात घंटे बाद दिल्ली लौटी, A350 विमान में तकनीकी खराबी कारण

एअर इंडिया एक्सप्रेस के वे यात्री जिन्होंने यूएई के किसी भी शहर से यात्रा के लिए बुकिंग की है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान फिर से बुक कर सकते हैं। वे यूएई के किसी भी जगह से भारत के किसी भी शहर के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


एयरलाइन उन यात्रियों से खुद संपर्क कर रही है जिनकी यात्रा पर असर पड़ा है। इसके लिए एयरलाइन के पास दर्ज मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। यात्रियों से कहा गया है कि वे अपना सही और चालू मोबाइल नंबर एयरलाइन के पास अपडेट रखें ताकि उन्हें जरूरी जानकारी मिल सकें। एअर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री व्हाट्सएप के जरिए डिजिटल सहायक एआई 'टिया' की मदद भी ले सकते हैं। एअर इंडिया समूह पश्चिम एशिया के लिए और भी अतिरिक्त उड़ानें चलाने की कोशिश कर रहा है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें