फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: धार्मिक वेबसाइट पर कमेंट कर भारत में बम विस्फोट करने और पीएम को मारने की धमकी मिली, केस दर्ज

Wed, 09 Aug 2023 01:32 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Maharashtra: पुलिस ने बताया कि पुणे जिला निवासी राहुल दुधाने हिंदू धर्म के तथ्यों से संबंधित वेबसाइट का संचालन करते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छह अगस्त को दुधाने अपने बेटे के इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल गया था।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे के एक व्यक्ति ने एक धार्मिक वेबसाइट पर टिप्पणी कर भारत में बम विस्फोट करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने बताया कि छह अगस्त को वेबसाइट पर कथित तौर पर टिप्पणी पोस्ट करने वाले एमए मोकीम नाम के व्यक्ति के खिलाफ पुणे के अलंकार पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पुणे जिला निवासी राहुल दुधाने हिंदू धर्म के तथ्यों से संबंधित वेबसाइट का संचालन करते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छह अगस्त को दुधाने अपने बेटे के इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल गया था। अधिकारी के अनुसार, अपनी वेबसाइट की जांच के दौरान दुधाने को एमए मोकीम की एक टिप्पणी मिली, जिसमें कहा गया था, "मैं भारत में गंभीर बम विस्फोट की योजना बनाऊंगा। मैं आतंकवादी संगठनों को धन मुहैया कराऊंगा। मैं हिंदू धर्म को नष्ट कर दूंगा। मैं नरेंद्र मोदी को भी मार डालूंगा।"

दुधाने ने इसके बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और टिप्पणी के बारे में सूचित किया। पुलिस उपायुक्त सुहैल शर्मा (जोन तीन) ने कहा कि यह धमकी वेबसाइट पर एक खुली टिप्पणी के रूप में दी गई है। उन्होंने कहा, "हमने पहले ही मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रहे हैं। आईपी एड्रेस भारत से बाहर का लग रहा है और हम इसकी पड़ताल की जा रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें