फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा की वेबसाइट हैक, बापू का संदेश लिखकर पूजा पांडेय की गिरफ्तारी की मांग 

Thu, 31 Jan 2019 10:58 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
hindu mahasabha website hacked - फोटो : social media
विज्ञापन

शहीद दिवस पर नाथूराम गोडसे की जयकार लगाने और महात्मा गांधी के पोस्टर पर कथित तौर पर गोली मारने की घटना के बाद हिंदू महासभा की वेबसाइट हैक हो गई। अज्ञान हैकरों ने वेबसाइट पर गांधीजी का संदेश छोड़ा है और पूजा पांडेय की गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन


हैकरों ने वेबपेज पर बापू का संदेश लिखा है कि कोई मुझे बिना मेरी अनुमति के दुख नहीं पहुंचा सकता। आंख के बदले आंख का रास्ता पूरी दुनिया को अंधा बनाने पर खत्म होगा। हैकरों ने विरोध जताते हुए लिखा है कि गांधीजी हमेशा से लोगों के दिल में प्रेरणा बनकर रहेंगे। विश्वभर के लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनके अहिंसा के बताए मार्ग पर चलते हैं। 

हैकरों ने पूजा पांडेय की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लिखा कि सरकार को अविलंब गिरफ्तारी करनी चाहिए और सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। हैकरों ने पूजा पांडेय के शरीर पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बुधवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के सदस्यों ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया था। नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगाए थे और गांधीजी के हत्या के दृश्य रीक्रिएट करते हुए उनके पोस्टर को गोली मारी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें