IMD: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि 2024 का मानसून सीजन समाप्त हो गया है। इस साल सामान्य से 7.6 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई। विभाग ने कल के लिए नौ राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को जानकारी दी कि 2024 का मानसून सीजन समाप्त हो गया है। इस साल सामान्य से 7.6 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई। आईएमडी के मुताबिक, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
आईएमडी ने बुधवार के लिए असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, दक्षिणी राज्य केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान जताया है।