फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura Flood: त्रिपुरा में बाढ़ से भारी तबाही, 100 से ज्यादा परिवार हुए बेघर, स्कूल-आंगनवाड़ी केंद्र सब बंद

Wed, 09 Jul 2025 12:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली / अगरतला

सार

Flash Flood Hits Tripura: त्रिपुरा में बाढ़ से भारी तबाही मची है। दक्षिण जिले 100 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। वहीं बाढ़ के मद्देनजर जिले में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
त्रिपुरा में बाढ़ से भारी तबाही - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के दक्षिण जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण 100 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं।
विज्ञापन


राज्य के ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित
प्रशासन के अनुसार बेलोनिया और शांतिरबाजार सबडिवीजन के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया। अब तक 118 परिवारों के 289 लोग 10 राहत शिविरों में शरण ले चुके हैं। वहीं मुहुरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान 15.70 मीटर से ऊपर बह रहा है। बाढ़ के खतरे के मद्देनजर, जिले के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र आज बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें - CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मानसूनी आफत, इन जिलों में भारी बारिश के आसार, बाढ़ का खतरा, IMD का अलर्ट जारी
विज्ञापन

त्रिपुरा में बाढ़ का कहर - फोटो : ANI
जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी
दक्षिण त्रिपुरा के जिलाधिकारी मोहम्मद सज्जाद ने बताया कि लगातार बारिश से निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। हालांकि बारिश की तीव्रता अब थोड़ी कम हुई है, फिर भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जरूरत पड़ने पर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की तैयारी कर ली गई है।

राहत और बचाव टीमें अलर्ट मोड पर
वहीं प्रभावित इलाकों में राहत और आपदा प्रबंधन की टीमें तैनात की गई हैं। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हालात की जानकारी ली और सभी प्रभावितों को तुरंत मदद देने के निर्देश दिए हैं।
 

त्रिपुरा में बाढ़ से 100 परिवार बेघर - फोटो : ANI
मौसम विभाग ने क्या दी चेतावनी?
इधर, दक्षिण त्रिपुरा जिले के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (सावधान रहें) जारी किया गया है। जबकि गोमती और सिपाहीजाला जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ (सतर्क रहें) जारी किया गया है। वहीं बुधवार को मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें - UP Weather Update: बरसात को लेकर नया अपडेट...आज से अगले दो दिन बारिश, रुला रही गर्मी से मिलेगी राहत
विज्ञापन

बचाव में जुटे राहत और आपदा प्रबंधन की टीम - फोटो : ANI
प्रशासन ने लोगों से की अपील
इधर, स्थानीय प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे अफवाहों से बचें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन से संपर्क करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें