फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather update: दिल्ली-हरियाणा व पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ का दिखाई देगा असर, तीन फरवरी के बाद फिर से बढ़ सकती है ठिठुरन

Sun, 30 Jan 2022 09:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दिन में निकल रही धूप के कारण ठंड कम हुई है। यह स्थिति तीन फरवरी तक बनी रहेगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही फिर से ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में अब तक बना हुआ है। इस बीच जिला मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान ने एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटों में पश्चिमी हिमालय के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है। इसके चलते उत्तर भारत में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। 

विज्ञापन


पहाड़ों पर बर्फबारी का असर पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड के कई इलाकों में देखने को मिल सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के शुरुआती सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम वैज्ञानकों ने बताया कि दो फरवरी तक पश्चिमी विक्षेाभ पश्चिमी हिमालय के क्षेत्र में पहुंच सकता है। इसके चलते दो से चार फरवरी के बीच दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश में तीन फरवरी तक राहत
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। यहां दिन के समय में अच्छी धूप निकल रही है, जिस कारण शीत लहर की स्थिति कम होने की संभावना है। वैज्ञानिकों के अनुसार तीन फरवरी तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। पारे में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही यहां पर फिर से ठिठुरन बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें