फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: बेमौसम बारिश, चोटियों पर हिमपात से बिगड़े हालात, 16 उड़ानें डायवर्ट; आज से गहराएगा कोहरा

Tue, 28 Nov 2023 04:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। कुछ जगह छिटपुट बारिश के साथ कई जगह ओले भी पड़े। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग केंद्र में रात साढ़े आठ बजे 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेमौसम बरसात ने पांच राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तमिलनाडु में हालात बिगाड़ दिए हैं। बिजली गिरने और वर्षाजनित हादसे में गुजरात में 27 व मध्य प्रदेश में चार की जान चली गई। उधर, हिमाचल की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में तीन दिन बर्फबारी व बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में भी सोमवार रात हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी। दिल्ली में पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दृश्यता कम होने से दिल्ली आने वाले 16 विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि तीन दिनों तक मध्य व उत्तर पश्चिमी भारत में पारा दो से तीन डिग्री तक नीचे आ सकता है। मंगलवार से कोहरा गहराएगा।

वहीं, उत्तराखंड में मंगलवार को उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ व चमोली में हल्की बारिश, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। उधर, जम्मू-कश्मीर में दिसंबर में हिमपात शुरू हो सकता है। यही नहीं, महाराष्ट्र के छह जिलों में बारिश से जनजीवन बेहाल है।
विज्ञापन


दिल्ली में कई जगह गिरे ओले
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। कुछ जगह छिटपुट बारिश के साथ कई जगह ओले भी पड़े। मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग केंद्र में रात साढ़े आठ बजे 7.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जयपुर डायवर्ट हुए विमान
खराब मौसम के चलते दिल्ली हवाईअड्डे पर शाम को उतरने वाली 16 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। उड़ानों को जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि एअर इंडिया की सिडनी से आ रहे विमान को जयपुर भेजा गया।

पांच दिन उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले पांच दिनों तक बादल और बूंदाबांदी से मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा। मंगलवार से दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तरी राजस्थान में कोहरा गहराने के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश में छह डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा
हिमाचल में यलो अलर्ट के बीच कुल्लू और लाहौल में रोहतांग दर्रा, कुंजम, बारालाचा, सहित सीबी रेंज की चोटियों में बर्फबारी से पारा छह डिग्री नीचे आ गया। भरमौर की चोटियों पर 7.62 सेमी बर्फबारी हुई। पूरे प्रदेश में बादल छाने से शीतलहर बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें