फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Floods in India: कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम समेत कई राज्यों में बाढ़, जानिए क्या हैं ताजा हालात

Sat, 09 Jul 2022 03:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नाटक के कई शहरों में शनिवार को भी भारी बारिश जारी है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 

विज्ञापन
असम में बाढ़ में फंसी दो ट्रेनें - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई राज्यों में भारी वर्षा के चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र व असम के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण जानमाल के नुकसान की खबर है। असम में सबसे ज्यादा तबाही हुई है। 

विज्ञापन

कर्नाटक के कई शहरों में शनिवार को भी भारी बारिश जारी है। कर्नाटक के कई शहरों में शनिवार को भी भारी बारिश जारी है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कलबुर्गी, बेलगावी और बीदर जिलों में शनिवार और रविवार के लिए मौसम विभाग ने येलो रेड अलर्ट जारी किया है। कलबुर्गी में आज स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई। 

कर्नाटक की नदियां उफान पर
उत्तर कन्नड़ जिले की काली नदी में जलस्तर तीन फीट बढ़ गया है। कावेरी नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क कर दिया गया है। राज्य की वरदा, कुमुदवती, तुंगभद्रा नदियां भी उफान पर हैं। उत्तर कन्नड़ जिले में शरवती, काली, अघनाशिनी और गंगावली नदियां खतरनाक स्तर पर पहुंच गई हैं। राज्य में अब तक भारी बारिश ने 12 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन


भिवंडी में दो लोग बाढ़ में बहे
महाराष्ट्र के भी कई हिस्सों में वर्षा का दौर जारी है। ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में बाढ़ में दो लोग बह गए। पहली घटना गुरुवार की रात हुई। तालुका के पड़घा निवासी 35 वर्षीय पिंत्या पंडरीनाथ जाधव मछली पकड़ने गए थे, तभी डूब गए। दूसरी घटना में 19 वर्षीय आसिफ अंसारी बह गया। 

असम के 11 जिले बाढ़ में डूबे, 190 मौतें
असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 11 जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। 9 लाख लोग बाढ़ प्रभावित हैं। गत 24 घंटे में एक बच्चे समेत तीन की मौत हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बजली, कछार, चिरांग, डिब्रूगढ़, हैलाकांडी, कामरूप, करीमगंज, मोरीगांव, नगांव, शिवसागर और तामुलपुर जिलों में हजारों  लोग बाढ़ प्रभावित हैं। सबसे बुरे हालात कछार जिले के हैं। 10 जिलों में 173 राहत शिविर चल रहे हैं। इनमें 75,185 लोगों ने शरण ले रखी है। 

राजस्थान के इन इलाकों में वर्षा
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। कई जगह झमाझम बारिश दर्ज हो रही है। 12 जिलों में अगले दो तीन दिनों में भारी बारिश और 2 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोटा संभाग में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। 

यहां भारी बारिश का अनुमान

  • तेलंगाना, उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात और तटीय कर्नाटक में बारिश होगी। कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, केरल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
  • जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर इसे मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें