कर्नाटक के कई शहरों में शनिवार को भी भारी बारिश जारी है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
देश के कई राज्यों में भारी वर्षा के चलते बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र व असम के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण जानमाल के नुकसान की खबर है। असम में सबसे ज्यादा तबाही हुई है।
असम के 11 जिले बाढ़ में डूबे, 190 मौतें
असम में बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। अब तक 190 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के 11 जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। 9 लाख लोग बाढ़ प्रभावित हैं। गत 24 घंटे में एक बच्चे समेत तीन की मौत हो गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार बजली, कछार, चिरांग, डिब्रूगढ़, हैलाकांडी, कामरूप, करीमगंज, मोरीगांव, नगांव, शिवसागर और तामुलपुर जिलों में हजारों लोग बाढ़ प्रभावित हैं। सबसे बुरे हालात कछार जिले के हैं। 10 जिलों में 173 राहत शिविर चल रहे हैं। इनमें 75,185 लोगों ने शरण ले रखी है।
राजस्थान के इन इलाकों में वर्षा
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। कई जगह झमाझम बारिश दर्ज हो रही है। 12 जिलों में अगले दो तीन दिनों में भारी बारिश और 2 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोटा संभाग में तेज बारिश का दौर जारी रहेगा।
यहां भारी बारिश का अनुमान