फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: उत्तर भारत में पांच से नौ अप्रैल के बीच बारिश की संभावना

Tue, 06 Apr 2021 12:06 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के दूर-दराज के इलाकों और अगले दो दिन के दौरान पूर्वी राजस्थान में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान
  • अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र के विदर्भ और मध्यप्रदेश में सात-नौ अप्रैल के दौरान गर्म हवाएं चल सकती हैं
विज्ञापन
उत्तर भारत में बारिश की संभावना - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में पांच से नौ अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के दूर-दराज के इलाकों और अगले दो दिन के दौरान पूर्वी राजस्थान में गर्म हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


इसी तरह, अगले तीन दिनों के दौरान महाराष्ट्र के विदर्भ और मध्यप्रदेश में सात-नौ अप्रैल के दौरान गर्म हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने कहा कि छह अप्रैल से ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में पांच-सात अप्रैल के दौरान बूंदाबांदी से लेकर व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

इसी तरह, उत्तराखंड में छह-नौ अप्रैल के दौरान बारिश/बर्फबारी की संभावना है। विभाग के मुताबिक, पांच-सात अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आंधी के साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। साथ ही इससे जुड़े मैदानी इलाकों में छह-सात अप्रैल के दौरान मौसम के ऐसे ही हालात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमडी ने कहा कि पांच-सात अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें