फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पहाड़ों पर हिमपात से उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल में बढ़ेगी सर्दी, आज पंजाब-हरियाणा में बारिश के आसार

Thu, 09 Nov 2023 05:59 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के अनुसार नौ नवंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे वातावरण में छाई धुंध से छुटकारा मिल सकता है।
 
विज्ञापन
Snowfall in Kashmir - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में नौ और 10 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश तथा ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों तथा उत्तराखंड के निचले इलाकों में बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है, जिसके कारण तापमान में कमी आएगी तथा सर्दी का सितम बढ़ेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार नौ नवंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे वातावरण में छाई धुंध से छुटकारा मिल सकता है।

चक्रवाती प्रसार बदलेगा देश के मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ मध्य स्तरों पर पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में जारी है। इसकी वजह से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और निचले स्तरों पर चक्रवाती प्रसार बना हुआ है। इसके कारण देश के अन्य हिस्सों में मौसम में बदलाव आएगा। दक्षिण-पूर्व में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम तथा कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। अगले तीन-चार दिनों के दौरान कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें