फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर; दृश्यता कम होने से नूंह में पांच वाहन भिड़े, दो लोग जिंदा जले

Mon, 19 Jan 2026 04:10 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

Weather: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई राज्यों में भीषण हादसों में लोगों की जान गई और दर्जनों घायल हुए, जबकि पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों तक कोहरे और ठंड के बने रहने की चेतावनी दी है, जिससे हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट-
विज्ञापन
मोदीपुरम - रुड़की रोड पर सुबह के समय छाया घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का कहर बना हुआ है। कश्मीर और लद्दाख में रविवार को कई जगह तापमान माइनस में दर्ज किया गया, वहीं पंजाब के अमृतसर में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भारी असर पड़ा। हरियाणा के नूंह में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण पांच वाहनों में टक्कर के बाद लगी आग में दो लोग जिंदा जल गए।
विज्ञापन


यूपी के अमरोहा में दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर दो घंटे में तीन रोडवेज बस समेत 50 से अधिक वाहन एक दूसरे से भिड़ गए। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। कुछ अन्य स्थानों पर कोहरे के कारण वाहनों की भिड़ंत हुई।

ये भी पढ़ें: USISPF ने अमेरिकी सांसद स्टीव डेनिस का किया स्वागत, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार को पहाड़ों पर कई जगह बारिश के साथ बर्फबारी हुई और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलती रहीं। हरियाणा, दिल्ली से लेकर बिहार, पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र तक घना कोहरा छाया रहा। पंजाब में अमृतसर, दिल्ली में सफदरजंग, उत्तर प्रदेश में हिंडन, कानपुर और बरेली वायुसेना स्टेशन और आजमगढ़ और गुजरात के सूरत में दृश्यता शून्य रही। घने कोहरे के कारण ही नूंह में एक्सप्रेसवे पर जब एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया तो उसके पीछे पांच वाहन आपस में टकराते चले गए। इसमें एक डंपर और कंटेनर में भीषण आग गई और उसमें फंसे खलासी और ड्राइवर जिंदा जल गए।  

यूपी-पंजाब सहित कई राज्यों में हादसे...कई की जान गई, 70 से ज्यादा घायल
कोहरे के कारण देशभर में कई जगह हादसे हुए। यूपी के बरेली में बस समेत कई वाहनों की टक्कर में दो लोगों की जान चली गई और 24 घायल हुए। शाहजहांपुर में 7 लोग, बागपत में 8 और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस और ट्रेलर की टक्कर में 30 लोग घायल हो गए। पंजाब के बठिंडा में बस-ट्रक में भिड़ंत से दो की मौत हो गई। हरियाणा के अंबाला में हादसे में पति की मौत और पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है। असम में पीएसी की गाड़ी के डिवाइडर से टकराई, आठ जवान घायल हो गए।
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बारिश के साथ हल्की बर्फबारी हुई।
  • बर्फबारी के बाद कश्मीर घाटी में सभी जगह तापमान 4 डिग्री तक गिर गया। सोनमर्ग में -8.9, शोपियां में -6.7 और श्रीनगर में -4.7 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
  • लद्दाख के द्रास में तापमान माइनस 20 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अमेरिका की हावार्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ेंगे तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, करेंगे ये विशेष कोर्स

दिल्ली में 5.3 डिग्री रहा पारा
  • राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा। मैदानी इलाकों में 1.7 डिग्री के साथ पंजाब का अमृतसर सबसे ठंडा रहा।
  • यूपी में 3.5 डिग्री के साथ हरदोई सबसे ठंडा रहा। चंडीगढ़ में 5.5 डिग्री व हरियाणा के नारनौल में 5.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
23 तक रह सकता है कोहरा: मौसम विभाग के अनुसार, 24 जनवरी तक उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, 23 जनवरी तक कोहरे का असर बना रहेगा।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें