फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मध्य-उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी और पूर्वी क्षेत्रों में 28 तक लू के आसार, बारिश और वज्रपात की आशंका

Wed, 23 Apr 2025 07:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी  राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चल रही है। 28 अप्रैल तक इन  राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में मौसम के बदलते मिजाज के बीच मध्य, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी  क्षेत्रों और पूर्वी भारत के राज्यों में जबरदस्त लू चल रही है। झारखंड के चंद्रपुर में पारा  45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में  बारिश और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा का प्रकोप बना हुई है। मौसम विभाग ने अभी 28 अप्रैल तक लू चलने और 27 अप्रैल तक आंधी-तूफान और बारिश के साथ ब्रजपात जारी रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mp Weather Today: प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी, 44 डिग्री पार पारा,आज कई जिलों में चलेगी हीटवेव

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वी  राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चल रही है। 28 अप्रैल तक इन  राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है। दिल्ली, पश्चिम  बंगाल के गंगा किनारे वाले इलाकों और झारखंड में भी लू का प्रकोप बना रहेगा। लोगों को  दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर उबाल पर आएगा पारा, मौसम विभाग ने दी 26 से जबरदस्त लू की चेतावनी

यहां 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
आईएमडी ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई है। गुजरात में भी अगले 3  दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की  संभावना है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें