इस सप्ताह आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने के अनुमान हैं। प्री मानसून बारिश के कारण इस दौरान कड़ी गर्मी से राहत रहेगी, लेकिन उमस बरकरार रहेगी।
सोमवार को तापमान 37-27 डिग्री, मंगलवार को 37-28 डिग्री, बुधवार को 37-28 डिग्री, गुरूवार को 36-28 डिग्री और शुक्रवार को अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने के अनुमान हैं।
इस दौरान लगातार आसमान में बादल बने रहने के आसार हैं। 25-26 जून को दिल्ली में बारिश होने की उम्मीद की जा रही है। इस दौरान हवा का बहाव अधिकतम 11.1 किमी प्रति घंटा और न्यूनतम 7.4 किमी प्रति घंटा रहने के अनुमान हैं।