फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: अगले नौ दिन में खत्म हो जाएगा मानसून, कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

Mon, 21 Sep 2020 11:48 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व इलाके में कम दबाव वाले क्षेत्र के साथ 30 सितंबर को आधिकारिक तौर पर मानसून खत्म हो जाएगा। हालांकि उत्तरी-पश्चिमी भारत में मानसून की वापसी के अभी कोई संकेत नहीं है। 

विज्ञापन



राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अध्यक्ष के साथी देवी का कहना है कि पिछले 24 घंटों में कम दबाव वाला क्षेत्र ज्यादा चिन्हित हो गया है। उन्होंने कहा कि हमें अगले दो दिनों तक मानसून की वापसी के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। बारिश पूरी तरह से रुक जानी चाहिए लेकिन शनिवार को पश्चिमी राजस्थान में बारिश पड़ी। 

इसके अलावा इलाके में जलवाष्प की भी उपलब्धता है, एंटी साइक्लोनिक विंड पैटर्न भी अभी तक स्थापित नहीं हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि हमें यह देखना होगा कि कम दबाव वाले क्षेत्र के कमजोर होने के बाद स्थिति मानसून वापसी के अनुकूल हो रही है या नहीं।
विज्ञापन


हालांकि मानसून का मौसम 30 सितंबर को खत्म हो जाएगा और इसमें बदलाव की ज्यादा संभावनाएं नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत से मानसून की वापसी की शुरुआत की सामान्य तारीख 17 सितंबर है और पूरे देश से मानसून की वापसी 15 अक्तूबर तक हो जाएगी। 

पिछले साल मानसून वापसी की शुरुआत की सामान्य तारीख एक सितंबर थी और इस प्रक्रिया को पूरा होने में 15 अक्तूबर तक का समय लग गया था। भारतीय मौसम विभाग की नई शुरुआती तारीखें1961-2019 तक मानसून के आंकड़ों पर किए गए विश्लेषण के आधार पर है और वापसी की तारीख 1971-2019 के आंकड़ों पर आधारित है।

पिछले साल मानसून ने वापसी, अपनी सामान्य तारीख एक सितंबर की जगह नौ अक्तूबर को शुरू की थी। पिछले साल 17 अक्तूबर के आस-पास मानसून का मौसम खत्म हुआ था। कम दबाव वाला क्षेत्र बनने से प्रायद्वीपीय भारत में बारिश के आसार देखने को मिल सकते हैं। 

अगले दो से तीन दिनों में बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व इलाके में बन कम दबाव वाला क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम वार्ड की तरफ जा सकता है। इस क्षेत्र की वजह से सोमवार को ओडिशा के कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। वहीं सोमवार और मंगलवार को गेंगटिक पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और सोमवार को तेलंगाना, पुडुचेरीस और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी से भारी बारिश के आसार हैं।

सितंबर में पूरे देश में बारिश में 12.5 फीसदी की कमी आई। उत्तरपश्चिम भारत में यह कमी 53.9 फीसदी रही, मध्य भारत में 32.4 फीसदी, पूर्व और उत्तरपूर्व भारत में 4.4 फीसदी कमी रही। वहीं प्रायद्वीपीय भारत में 77.4 फीसदी ज्यादा बारिश पड़ी। एक जून से शुरू हुए मानसून के दौरान, देशभर में 6.6 फीसदी अतिरक्त बारिश पड़ी। 

मध्य भारत में 13.5 फीसदी और उत्तर-पूर्व भारत में 1.5 फीसदी ज्यादा बारिश पड़ी और इसके अलावा प्रायद्वीपीय भारत ने 28.4 फीसदी ज्यादा बारिश को रिकॉर्ड की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें