IMD: आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में शनिवार को हल्की बारिश हुई, जबकि उत्तर और दक्षिण गुजरात के क्षेत्रों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।
होली से पहले भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुजरात को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने रविवार को कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक बेमौसम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
अगले चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना
आईएमडी के अहमदाबाद केंद्र ने कहा कि राज्य के कुछ जिलों में शनिवार को हल्की बारिश हुई, जबकि उत्तर और दक्षिण गुजरात के क्षेत्रों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।
इन स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग ने बनासकांठा, पाटन, डांग, तापी, नवसारी और वलसाड जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी अनुमान जताया है।
बीते 24 घंटों में वाघई तालुका में दर्ज की गई सर्वाधिक बारिश
रविवार सुबह छह बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में डांग, अहमदाबाद और बनासकांठा जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई, जिसमें डांग के वाघई तालुका में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई।
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान की ओर स्थानांतरित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र
आईएमडी ने कहा कि उत्तर गुजरात और उसके आसपास के इलाकों में बना एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान की ओर स्थानांतरित हो गया है और समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है।