फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News Today: उत्तर पश्चिम व मध्य भारत में चढ़ेगा रात का पारा, कहीं वर्षा तो कहीं बर्फबारी होगी

Tue, 15 Feb 2022 09:07 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कहीं वर्षा होगी तो कहीं बर्फबारी। 
विज्ञापन
IMD BULETIN - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम फिर करवट ले रहा है। मंगलवार को मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार अगले दो दिनों में समूचे उत्तर पश्चिमी भारत में रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक चढ़ेगा। वहीं, मध्य भारत में कहीं कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

विज्ञापन


उधर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बुधवार तक बर्फबारी होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। कहीं वर्षा तो कहीं बर्फबारी होगी। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और पीओके के गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में बुधवार तक हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। वहीं, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार से रविवार तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट हल्की वर्षा या हिमपात होने की संभावना है।
विज्ञापन


उधर, तटीय तमिलनाडु पर उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग वर्षा होने की संभावना है।

इस बार फरवरी मध्य तक देश में ठंड का असर कायम है। देश के उत्तर पश्चिम राज्यों में कई दिनों तक शीत लहर एक जैसी कायम रही। कई बार पश्चिमी विक्षोभ के भी आसार बने, इस कारण बारिश व ठंड ने मिलकर कहर बरपाया। हालांकि बीते कुछ दिनों से देश के अधिकतर हिस्सों में धूप खिली हुई है और दिन के साथ ही अब रात का पारा भी चढ़ने लगा है। पूर्वी भारत में भी अगले दो दिनों तक मौसम खुशगवार रहने के आसार हैं। सिर्फ ओडिशा के कुछ इलाकों में शीत लहर की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें