फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Weather: मुंबई में नए साल का बारिश से आगाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली में भीषण ठंड

Thu, 01 Jan 2026 09:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी से पहाड़ों और मैदानी इलाकों में भीषण ठंड है। मौसम विभाग ने बताया है कि किन इलाकों में आज धुंध छाई रहेगी। राजधानी दिल्ली में भी आज बारिश हो सकती है। 

 

यह भी पढ़ें- New Year 2026 Live: भारत समेत दुनियाभर में नए साल का जश्न... मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु; पर्यटकों में भी जोश

यह भी पढ़ें- Prediction 2026: भारतीय काल गणना के अनुसार इस साल लगेगा रौद्र संवत्सर, देश दुनिया पर पड़ने वाला है भयावह असर
विज्ञापन
नए साल पर कैसा है मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है। मुंबई में तड़के जमकर बादल बरसे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है।  दिल्ली में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पिछले छह वर्षों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। राजस्थान में शीत लहर चल रही है। उत्तर प्रदेश में ठंड के चलते स्कूल बंद हैं। 
विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, नए साल के पहले पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में बारिश हो सकती है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भी आज बारिश के आसार हैं। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों जैसे प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, बरेली में भारी धुंध छाएगी और इस दौरान दृश्यता शून्य रहेगी। बिहार, पंजाब, असम और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में आज धुंध छाई रहेगी। 
 

पंजाब में भी ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य में रातें काफी सर्द हैं और कई दिनों से तापमान एक अंकों में चल रहा है। हिमाचल प्रदेश में 2-4 जनवरी में शीतलहर चलने का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 3 से 5 जनवरी के बीच शीतलहर चल सकती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- New Year 2026 Live: भारत समेत दुनियाभर में नए साल का जश्न... मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु; पर्यटकों में भी जोश

ठंड से मिल सकती है थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है और ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। मध्य भारत में भी अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। 
विज्ञापन


असम के गुवाहाटी में स्कूल बंद
पूर्वोत्तर में, असम के गुवाहाटी में दिन के तापमान में इतनी तेज गिरावट आई कि अधिकारियों ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक सप्ताह के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। बादलों से घिरे आसमान, रुक-रुक कर होने वाली बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने हालात को काफी मुश्किल बना दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें