फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather forcast today: ओडिशा में तीन दिन में दस्तक देगा मानसून, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

Wed, 10 Jun 2020 06:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
raining - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून निर्धारित गति से आगे बढ़ रहा है। विभाग ने कहा कि अगले 48 घंटों में मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्से, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों, कर्नाटक, रायलसीमा और तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी बंगाल की खाड़ी व पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून के दस्तक देने का माहौल बन चुका है।

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इसके प्रभाव में, ओडिशा, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, उत्तर कोंकण और केरल में 10 से 12 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 11-12 जून के दौरान छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें