फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: देश के 15 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Sat, 16 May 2026 12:53 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

एक तरफ देश में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ आंधी-तूफान ने तबाही मचाई हुई है। अब मौसम विभाग ने भी से देश के कई राज्यों में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। साथ ही विभाग ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। 
विज्ञापन
आंधी- बारिश के बीच गिरा पेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब सहित 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों को इस दौरान अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के कई हिस्सों में 16 मई को मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही, उत्तर भारतीय राज्यों में एक बार फिर भयंकर तूफान आ सकते हैं, जबकि कई इलाकों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन




पंजाब के छह जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
पंजाब के छह जिलों में आंधी-तूफान और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के अनुसार, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, अमृतसर, होशियारपुर और मुक्तसर में बिजली कड़कने के साथ भयंकर आंधी-तूफान की संभावना है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने सकती हैं। इसके साथ ही, मौसम विभाग ने 16 मई से 20 मई तक पंजाब के कई हिस्सों में लू (हीटवेव) चलने का भी 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
विज्ञापन


दिल्ली में बढ़ेगा तापमान
दिल्ली के निवासियों के लिए शुक्रवार की सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह राष्ट्रीय राजधानी और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी और तूफानी हवाओं के चलने के एक दिन बाद हुआ। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने इससे पहले रात के समय बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और हल्की बारिश का अनुमान लगाया था। गर्मी से मिली थोड़ी राहत के बावजूद, मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, इस क्षेत्र में एक बार फिर गर्म मौसम लौटने की उम्मीद है। अनुमान है कि 16 मई को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। 17 मई को तापमान और बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और आंधी-तूफान व बिजली कड़कने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें