फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: इन राज्यों में अगले 3 दिन शीतलहर का प्रकोप, उत्तराखंड-हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी के आसार

Mon, 26 Dec 2022 06:25 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weather News: अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और सौराष्ट्र और कच्छ में एक या दो स्थानों पर शीत लहर संभावना है...
विज्ञापन
Weather News: Cold wave - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Weather News: उत्तर भारत समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है। आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई जगहों पर शीतलहर का प्रचंड प्रकोप देखने को मिल सकता है। इस बीच दक्षिण भारत के कई जगहों बारिश के जारी रहने के आसार नजर आ रहे हैं। जबकि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बर्फबारी संभव है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

अगले दो से तीन दिनों में इसी तरह की शीत लहर की स्थिति रहेगी। इसके बाद इसमें कमी होने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने और उसके बाद इसके कम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। जबकि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 29 दिसंबर की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने की संभावना है, जिसके तहत इस क्षेत्र में छिटपुट बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।

निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, आंतरिक श्रीलंका के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र और श्रीलंका के निकटवर्ती तट पर चला गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभ मंडलीय स्तर तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में दक्षिण पूर्व अरब सागर की ओर बढ़ने की उम्मीद है। जबकि 29 दिसंबर की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और सौराष्ट्र और कच्छ में एक या दो स्थानों पर शीत लहर संभावना है।

ऐसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम

उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी आ गया है। अगले पांच दिनों में यानी 29 दिसंबर 2022 तक न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। 29 से 31 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश/बर्फबारी के आसार हैं। बाकी उत्तर पश्चिम भारत में कहीं बारिश की संभावना नहीं है। हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीतलहर चल सकती है। पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान के लोगों को ज्यादा संभलकर रहना होगा। अगले पांच दिन गंभीर शीतलहर चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें