फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Conditions : पहाड़ों में चढ़ा पारा, मैदानों में सताने लगी गर्मी... तापमान अभी से 30 डिग्री के पार

Mon, 20 Feb 2023 03:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पश्चिमी तटीय इलाकों में लू की स्थिति पैदा हो गई है तो पहाड़ी इलाके भी गर्म हो गए हैं। शिमला, सोलन और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थलों पर अभी से भीषण गर्मी महसूस की जाने लगी है। इससे ठंड का आनंद लेने पहुंचे सैलानियों को निराशा हाथ लगी है और वे लौटने लगे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी का महीना अभी बीता भी नहीं है और उत्तर व पश्चिमोत्तर भारत के कई इलाकों में पारा तेजी से चढ़ने लगा है। पश्चिमी तटीय इलाकों में लू की स्थिति पैदा हो गई है तो पहाड़ी इलाके भी गर्म हो गए हैं। शिमला, सोलन और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थलों पर अभी से भीषण गर्मी महसूस की जाने लगी है। इससे ठंड का आनंद लेने पहुंचे सैलानियों को निराशा हाथ लगी है और वे लौटने लगे हैं।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो फरवरी में अब तक का सर्वाधिक है। अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। ज्यादातर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दो-तीन दिनों में पारे के 32 डिग्री पर पहुंचने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है।  

दिल्ली में पारा 31.5
आमतौर पर फरवरी महीने में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहता है। लेकिन रविवार को दिल्ली का तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 14 साल में पहली बार हुआ है कि फरवरी के शुरुआती 20 दिन में ही पारा इतना ऊपर चढ़ा है। वैसे, 2006 से 2022 तक पांच बार तापमान 30 डिग्री को पार किया है, लेकिन यह 20 फरवरी के बाद। वर्ष 2006 में 26 फरवरी को पारा 34.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन


यूपी और पंजाब में बारिश के आसार
आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने कहा कि अभी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के मौसम पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इसका सोमवार से असर देखने को मिलेगा और अगले दो दिनों तक यह बना रहेगा। इन राज्यों के साथ ही पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी अगले दो-तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना है।

हिमाचल में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा 
हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम व अधिकतम तापमान इस समय सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। कुछ इलाकों में तो यह सामान्य से 8-10 डिग्री अधिक है। डलहौजी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रहा। इससे पहले 23 फरवरी, 2015 को 14.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। 

जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड में भी चढ़ा पारा
जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में भी अधिकतम तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के बीच है जो सामान्य से 6-11 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

कोंकण और कच्छ में लू की चेतावनी
आईएमडी ने कोंकण और गुजरात के कच्छ जैसे पश्चिमी तटीय इलाकों में अगले दो दिन के लिए लू की चेतावनी दी है। आईएमडी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पश्चिमी तट या गुजरात क्षेत्र में तापमान 37 और 39 डिग्री के बीच पहुंचने की संभावना जताई गई है। तटीय इलाकों में गर्म हवाएं चल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें