फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: मौसम का हाल जानना हो तो न देंखे शहर में लगीं LED स्क्रीन्स

Fri, 09 Jun 2017 12:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
LED boards - फोटो : Indian Express
विज्ञापन
अगर आपको मौैसम का हाल जानना है तो शहर में लगीं इन एलईडी स्क्रीन्स पर न देंखे क्योंकि मौसम विभाग के ओर से बताए गए तापमान में भारी गफलत देखने को मिली है।चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति की ओर से शहर में लगाई गयी एलईडी स्क्रीन पर भारत मौसम विज्ञान के रिकॉर्डिंग तापमान का अवलोकन कर स्क्रीन में बताती है। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक शहर का मौसम बारिश के बाद कुछ हद तक सहनशील हो रहा है, लेकिन चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति की ओर से शहर में लगाई गयी एलईडी स्क्रीन में ऐसा नहीं दिख रहा है। जहां स्क्रीन लगाई गई है, वहां महज दिन के अधिकतम तापमान के बीच 5 डिग्री का अंतर है। यह आंकडे मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। शहर में लगे हरेक एक बोर्ड में अलग तापमान दिखाता है, इसके अलावा एक ही बोर्ड पर महज कुछ मिनटों में ही तापमान अधिक बढ़ जाता है। 

खबर के मुताबिक सुखना झील पर लगी एलईडी स्क्रीन पर गुरुवार को 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दिख रहा था, और मिनटों में यह 38 डिग्री सेल्सियस हो गया। जो आईएमडी की ओर से जारी तापमान के आंकडे से 5 ले 6 डिग्री अधिक है। गुरूवार को चंडीगढ़ न्यूजलाइन टीम ने उन सभी स्थानों का दौरा किया जहां सीपीसीसी ने पर्यावरण के अनुकूल मैसेज के साथ जुड़े हवा की गुणवत्ता सूचकांक और तापमान रिकॉर्डिंग को बताने के लिए लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि सुकमा में गुरुवार को 2 बजे दोपहर को एलईडी स्क्रीन पर 39 डिग्री सेल्सियस और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन और पीजीआईएमईआर में डिग्री सेल्सियस देखा गया। ट्रैफिक की वजह से तापमान में अंतर हो सकता है। लेकिन सुकमा में ताप कम होना चाहिए जहां पीजीआईएमईआर की तुलना में कम यातायात और अधिक पेड़ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें