देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई की हवा की क्वालिटी बेहद खराब दर्ज की गई है। मुंबई में एयर क्वालिटी इंडेक्स 322 रहा। वहीं दिल्ली में भी वायु की गुणवत्ता 'बहुत खराब' और गुजरात के अहमदाबाद में हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है।