फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast Today: अगले 48 घंटों में कई राज्यों में बारिश, शीतलहर और बर्फबारी की संभावना

Fri, 25 Dec 2020 01:35 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग ने 25 दिसंबर का जारी किया पूर्वानुमान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

देश में अगले 48 घंटों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे में केरल में बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों में 26 दिसंबर से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसके चलते कुछ इलाकों में ठीक-ठाक बारिश देखी जा सकती है।

विज्ञापन


अगले दो दिन बारिश की संभावना
इसके अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और बिहार में शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई जा रही है। वहीं अनुमान है कि 26-27 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है।
 

हिमस्खलन और भूस्खलन की आशंका
खबरें यह भी हैं कि भारी हिमपात के चलते कुछ पहाड़ी इलाकों में हिमस्खलन और भूस्खलन की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग ने 24 से 30 दिसंबर तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके मुताबिक उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा।
विज्ञापन

 

अगले तीन दिन तक दिल्ली में शीतलहर से कोई राहत नहीं
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफ्ते तक ऐसी ही ठंड पड़ने के आसार हैं और एक हफ्ते के बाद ठंड में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में अगले तीन दिनों तक किसी तरह की कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 

मध्यप्रदेश के पूर्वी भागों और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। जबकि उत्तर भारत के शहरों में तापमान अभी और बढ़ेगा। वहीं उत्तर भारत के ज्यादातर शहर शीतलहर की चपेट में रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी अब शीतलहर की संभावना है। 

कोल्ड डे रहेगा 
देश के मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जाता है तब उस दिन को कोल्ड डे कहा जाता है। इसका मतलब यह होता है कि दिन में भी शीतलहर का असर देखा जाता है। दिल्ली के अलावा जिन शहरों में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया वो हैं अलीगढ़, हिसार, शाहजहांपुर, मेरठ, लुधियाना, चंडीगढ़, करनाल, अंबाला, अमृतसर, रोहतक व बरेली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें