फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार, जानें मौसम का ताजा हाल

Sun, 14 Aug 2022 08:51 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लगातार हो रही बारिश दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। दरअसल इस बारिश की वजह से यमुना नदी आज तीसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यहां बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन
दिल्ली में बाढ़ का खतरा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की यमुना नदी आज तीसरे दिन भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसके चलते अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच प्रशासन ने निचले इलाकों में लोगों को निकालने के प्रयास तेज कर दिए हैं। उफनती यमुना आज दिल्ली में खतरे के निशान 205 मीटर से अधिक ऊपर बह रही है।  इन सब के बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में होने वाली बारिश लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। आइए जानतें हैं आज के मौसम का ताजा हाल...

विज्ञापन


ओडिशा में बारिश के लिए रेड अलर्ट

ओडिशा में आज भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा के लिहाज से यहां एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। आज यहां के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई हैं। इसके अलावा बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।


इन राज्यों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट  जारी
दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़  और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट  जारी किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली में बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक  दिल्ली का आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में है आज हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के दिन भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें