हैदराबाद में मूसलाधार बारिश, मुसी नदी उफान पर
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश के बाद मुसी नदी में बाढ़ आ गई है। हिमायतसागर और उस्मानसागर जलाशयों के दरवाजे खोलने के बाद नदी उफान पर आ गई, जिससे चादरघाट पुल के पास सड़कें जलमग्न हो गईं और कई घरों में पानी घुस गया।
ये भी पढ़ें:- MIG-21: 40 साल की सेवा के लिए आए मिग-21 ने ऐसे दी 62 साल तक सेवा, जानें अब आगे कौन लेगा इसकी जगह
लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा
करीब 1,000 लोगों को निचले इलाकों से निकालकर राहत शिविरों में भेजा गया है। महात्मा गांधी बस स्टेशन में पानी भर जाने के कारण बस सेवाएं बंद करनी पड़ी हैं और यात्रियों को बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को सतर्क रहने और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों में बिजली चमकने, आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है।