फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली में खुला रहेगा मौसम, तो यूपी में होगी बारिश; जानें बाकी राज्यों का हाल

Sun, 18 Sep 2022 08:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Weather Forecast today News in Hindi:  बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया के चलते बारिश की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से मिल रही नमी के कारण उत्तर भारत में बारिश का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन
मौसम का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IMD Weather Report: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। कई हिस्सों में मूसलाधार तो कहीं-कहीं रिमझिम बारिश हो रही है। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है, लेकिन अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर वालों को फिर से गर्मी का अहसास होगा। 

विज्ञापन


वहीं छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे राज्यों में अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है। इन राज्यों में 19 सितंबर से 21 सितंबर तक बारिश की होने के आसार हैं।

दिल्ली में इस सप्ताह बारिश नहीं 

दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में लगातार तीन दिनों तक रिमझिम बारिश के बाद मानसून विदाई लेने जा रहा है। यही वजह है कि इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। इसके चलते सप्ताह भर पारा चढ़ेगा व हल्की गर्मी का अहसास बढ़ेगा। आज दिनभर तेज धूप निकलेगी। बीच-बीच में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी व नमी का स्तर अधिक रहेगा। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 21 सितंबर से फिर से बारिश होगी। 
 

हिमाचल में 21 तक खराब रहेगा मौसम 

हिमाचल का मौसम - फोटो : फाइल फोटो
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में आज बारिश के आसार जताए हैं। 21 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 24 सड़कों पर शनिवार शाम तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। जिला कांगड़ा में 13, कुल्लू में सात, चंबा में तीन और सोलन में एक सड़क बंद है। किन्नौर जिले में बीते दो दिनों से मौसम खराब है।

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी 

उत्तराखंड मौसम - फोटो : अमर उजाला
उतराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की भी आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश में गरज के साथ पड़ेंगी बौछारें 

मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश का अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कहता है कि भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक नर्मदापुरम, भोपाल, जबलपुर संभागों के जिलों में तथा खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, सीधी, सिंगरौली एवं अनूपपुर जिलों में कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। 

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी 

राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Amar Ujala Digital
राजस्थान में अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शनिवार से मानसून की गतिविधियों में कमी आई है। ऐसे में एक बार फिर लोग गर्मी और उमस से परेशान हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का रुख अब बदल गया है। इसके प्रभावी होने के कारण यह क्षेत्र अब उत्तरी दिशा में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की ओर शिफ्ट हो गया है। इसी कारण अब राजस्थान में बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। आगामी तीन चार दिन केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की दर्जे की बारिश होने की संभावना है। 

इन राज्यों में भी बारिश के आसार 

मौसम - फोटो : अमर उजाला।
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक, आज देश के अधिकांश हिस्सों का मौसम साफ रहेगा। हालांकि, असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 

महाराष्ट्र में बारिश का सितम जारी

महाराष्ट्र में बारिश का सितम जारी है। यहां लगातार बारिश के कारण ठाणे रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गया है। कई जगहों पर जलभराव के कारण स्थिति बिगड़ गई है। वहीं पुणे में भारी बारिश के कारण मुला मुथा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

ओडिशा में शुरू होगा बारिश का नया दौर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण अगले कुछ दिनों में ओडिशा में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मंगलवार के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को कटक, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर, गंजम, गजपति, कालाहांडी, केंद्रपाड़ा और कंधमाल जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा सोमवार को राज्य के तटीय और दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया। मंगलवार और बुधवार को कई जिलों में मूसलाधार बारिश की भी संभावना जताई है। मछुआरों को समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें