फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast: ठंड से मिली राहत तो आने वाले दिनों में छाया रहेगा कुहासा, जानें दिल्ली से लेकर अलग-अलग शहर के मौसम का हाल

Wed, 16 Feb 2022 07:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर कोहरे की वापसी होगी। हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड से राहत जारी रहेगी। दिल्ली में आने वाले तीन दिनों तक शाम व सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा। 
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसंत पंचमी के बाद से मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होना शुरू हो गया है। कड़ी धूप के कारण रात की गलन कम हो रही है तो वहीं पारे में भी बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले दो सप्ताह में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिस कारण ठंडक कम हो गई है और लोगों को राहत मिलना शुरू हो गई है। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर कोहरे की आशंका जताई है। आने वाले तीन दिनों तक दिन और रात में हल्की धुंध छाने के आसार हैं।  

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा। दिन में अच्छी धूप खिलेगी। हालांकि, रात के समय हल्का कोहरा छाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में आने वाले तीन दिनों तक कोहरा छाने के आसार हैं। 

अन्य शहरों का क्या रहेगा हाल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश के भोपाल में ठंड से राहत जारी रहेगी और तेज धूप के कारण न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक जाने के अनुमान हैं। चंडीगढ़ में भी पारा नौ डिग्री और 26 डिग्री रह सकता है। हालांकि, उत्तराखंड के देहरादून में लोगों को हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां पर इस सप्ताह मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं जयपुर में न्यूनतम तापमान 12 तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री के बीच रह सकता है। पटना में भी लोगों को ठंड से राहत मिलती रहेगी, यहां पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें