फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Weather Updates: मुंबई में लगातार भारी बारिश से रफ्तार पर ब्रेक, जलभराव से कई इलाकों में बिगड़े हालात

Sat, 12 Jun 2021 02:35 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई पूरी तरह मॉनसून की चपेट में आ चुका है। शहर में झमाझम हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।  मौसम विभाग ने 13 और 14 जून को शहर में भारी बारिश होने की आशंका जाहिर की है। फायर ब्रिगेड सहित सभी आपदा प्रबंधन इकाइयों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
मुंबई में आफत की बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून की बारिश ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन ठप हो गया है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया है। इसके कारण कई जगहों पर लंबा जाम लग रहा है। ऑफिस और काम करने वाले लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मुंबई और इसके आस पास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग की ओर से हाई टाइड आने की भी चेतावनी जारी की गई है।  

विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान शहर के पूर्वी उपनगरों में 89.30 मिमी से लेकर 92.38 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं मुंबई शहर में 79.66 मिमी बारिश हुई। चेंबूर और अंधेरी के कई इलाकों में पानी भर गया है। अंधेरी के सब-वे में बारिश के कारण जलभराव हो गया है। इससे आने वाले जाने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही है।

पानी-पानी हुआ मुंबई शहर
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले दो दिन भारी से भारी बारिश का अनुमान जताया है। शहर में मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाके में भारी जलजमाव है। इसकी वजह से कई रास्तों पर ट्रैफिक पर भी असर पड़ा है। सड़क पर पानी भरने की वजह से कई गाड़ियां बीच सड़क पर ही खड़ी हो गईं। विले पार्ले वेस्टर्न हाईवे पर बारिश के बावजूद आवाजाही जारी है।

विज्ञापन

 




मैदानी इलाकों में 2 दिन में भारी बारिश का अनुमान
गौरतलब है कि भारत के मैदानी इलाकों में मानसूनी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है।  मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिम-मध्य और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती क्षेत्र बनने से उत्तर भारत के कई राज्यों में 12 जून से गरज के साथ बारिश होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 4-5 दिनों में मध्य और उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश हो सकती है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें