फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आज और देश के इन राज्यों में अगले दो-तीन दिनों में हो सकती है बारिश

Sat, 19 Sep 2020 03:49 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आने वाले दो दिनों में देश में लोगों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि 19 और 20 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 19 से 21 सितंबर के बीच बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


विभाग ने बताया है कि 21 से 23 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। इसने बताया है कि अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 22 सितंबर को और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22 और 23 सितंबर को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। 
 

मौसम विभाग ने बताया है कि ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, मराठवाड़ा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में 12 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली की गरज के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है। 
विज्ञापन


यूपी के अलग-अलग जगहों पर हुई बारिश
वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि राज्य में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। विभाग के अनुसार, रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 22 सितंबर को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

दिल्ली में आज हो सकती है बारिश
वहीं दिल्ली में शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है जिससे लोगों को बीते कई दिन से पड़ रही गर्मी से कुछ निजात मिल सकती है। दिन में कई इलाकों में बादल भी छा सकते हैं और शाम तक बहुत मामूली बारिश हो सकती है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्रा ने बताया, यह स्थिति उस मौसम पैटर्न में से एक है, जो मानसून के वापस लौटने के अनुकूल होती है। 20 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान में मानसूनी बारिश नहीं होगी। विभाग ने इस साल मानसून लौटने की तारीख में बदलाव किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें