फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: फिर से बढ़ सकती है ठंड! पश्चिमी विक्षोभ से बदल सकता है मौसम, बर्फबारी होने के आसार

Sun, 28 Jan 2024 12:40 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लद्दाख के लेह में मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख सोनम लोटस ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में ढंग से बारिश ने होने पर यहां ताजे पाने की समस्या देखने को मिल सकती है। इससे न केवल बागवानी बल्कि कृषि उत्पादन पर खासा असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : मुनिष शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी का कहर लगातार जारी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने शनिवार को अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि रविवार से शुरू होने वाले लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में मौसम की पहली बर्फबारी होने के आसार हैं। 

विज्ञापन


मिली सूचना के मुताबिक सक्रिय डब्ल्यूडी की कमी को मौजूदा अल-नीनो स्थितियों, मध्य प्रशांत महासागर में सतही जल के असामान्य रूप से गर्म होने के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

पानी की कमी बन सकती है समस्या
लद्दाख के लेह में मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख सोनम लोटस ने कहा कि हिमालय क्षेत्र में ढंग से बारिश ने होने पर यहां ताजे पाने की समस्या देखने को मिल सकती है। इससे न केवल बागवानी बल्कि कृषि उत्पादन पर खासा असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


आईएमडी के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ रविवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके साथ ही एक अन्य विक्षोभ का प्रभाव 31 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में देखने को मिल सकता है। इन प्रणालियों के प्रभाव में, 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में भारी वर्षा/बर्फबारी होने की संभावना है। 

मौसम कार्यालय ने एक बयान में कहा, '31 जनवरी से 2 फरवरी तक उत्तराखंड में हल्की/मध्यम छिटपुट बारिश/बर्फबारी और पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है।'          

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें