फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: ओडिशा में पानी में डूबी बस, नागपुर हवाई अड्डे पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अभियंता झुलसे

Sat, 06 Aug 2022 10:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस समय देश के कई राज्यों में बारिश अपना विकराल रूप दिखा रही है। बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त है। वहीं इस बीच, ओडिशा के खोरधा जिले में शनिवार को एक बस हादसा हो गया। यहां जटनी अंडरपास पर भारी बारिश के बीच एक सिटी बस पानी में डूब गई।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस समय देश के कई राज्यों में बारिश अपना विकराल रूप दिखा रही है। बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त है। वहीं इस बीच, ओडिशा के खोरधा जिले में शनिवार को एक बस हादसा हो गया। यहां जटनी अंडरपास पर भारी बारिश के बीच एक सिटी बस पानी में डूब गई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने 20 से अधिक यात्रियों के बचाया। वहीं दूसरा हादसा महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आया। यहां के हवाई अड्डे पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने दो अभियंता गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


नागपुर हवाई अड्डे पर गिरी बिजली
मिली जानकारी के मुताबिक, नागपुर हवाई अड्डे पर शनिवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने का मामला सामने आया। यहां दो वैमानिकी अभियंता इस बिजली की चपेट में आ गए। हवाई अड्डे पर किंग्सवे अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर मोहम्मद एतेशाम ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों का इलाज किया जा रहा है। दोनों को किंग्सवे अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में निगरानी में रखा गया है।

ओडिशा में पानी में डूबी बस
वहीं, ओडिशा में एक बार फिर बस के पानी में डूबने का मामला सामने आया है। इससे पहले जुलाई माह की शुरुआत में  खोरधा जिले में एक बस अनियंत्रित होकर पानी से भरे खड्ड में उतर गई थी। बस बांकी से भुवनेश्वर जा रही थी। दुर्घटना होने के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया था। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हो गए थे। ये  हादसा बाघमरी-सिमोर मार्ग में एनएच पर 75 हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें