फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बजाज का तंज- प्रमुख संस्थाओं के कमजोर होने से पीछे रह जाएगा देश

Thu, 27 Apr 2017 05:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
राहुल बजाज - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रतिष्ठित उद्योगपति राहुल बजाज ने संसद और न्यायपालिका जैसे संस्थानों के 'कमजोर' होने पर चिंता जताई है। उन्हें लगता है इससे देश की प्रगति नहीं हो पाएगी। 
विज्ञापन


एक अवॉर्ड में समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मेरे विचार में देश को पीछे ले जाने का एक प्रमुख कारण छोटे से लेकर बड़े विश्वसनीय संस्थानों जैसे संसद और न्यायपालिका का कमजोर होने जैसे कारक भी हो सकते हैं। 1950 और 1960 के दशक में हमने कुछ संस्थानों का निर्माण किया था। बजाज के मुताबिक, देश ने पिछले 50 वर्षों में इनमें से कुछ संस्थानों को कमजोर होते देखा है।

हालांकि पूर्व राज्यसभा सांसद राहुल बजाज इस मुद्दे पर खुलकर बोलने से बचते दिखे, फिर भी उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मैंने देखा है कि संसद में क्या होता है। यह उन लोगों पर निर्भर करता है जिन्हें हम चुनते हैं, यह सरकार पर निर्भर करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईआई द्वारा यहां आयोजित कार्यक्रम में राहुल बजाज को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें